हमारे सदस्यता की शर्तें

सहयोग से समृद्धि!

हमारे सदस्यता की शर्ते

1. सदस्यता नियमः
समिति की सदस्यता स्वैच्छिक (Voluntary) होगी और समिति को किसी भी आवेदन को स्वीकार या अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार होगा।
2. मासिक सहयोग राशिः
प्रत्येक सदस्य को निर्धारित मासिक सहयोग राशि समय पर जमा करना अनिवार्य होगा।
3. सहायता का आधारः
सहायता केवल उसी माह के कलेक्शन से समिति के निर्णय के आधार पर दी जाएगी ।
4. सहायता का अधिकारः
सहायता देना या न देना पूर्णतः समिति के विवेक (Discretion) पर निर्भर होगा ।
5. 5 वर्ष प्रतीक्षा नियमः
कोई भी सदस्य समिति में जुड़ने के 5 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही सहायता के लिए पात्र होगा (विशेष परिस्थिति में समिति निर्णय ले सकती है ) |
6. पूर्व सहायता समायोजनः
यदि किसी सदस्य को पहले सहायता दी जा चुकी है, तो भविष्य में मिलने वाली सहायता में उसका समायोजन किया जाएगा।
7. कोई बीमा / गारंटी नहीं:
यह समिति किसी भी प्रकार का बीमा, निवेश या गारंटी योजना नहीं है।
8. संस्थापक का अधिकारः
समिति का संचालन संस्थापक/ प्रबंधन के नियंत्रण में रहेगा और उनका निर्णय अंतिम होगा।
9. पारदर्शिताः
समिति का लेखा-जोखा (Account) आवश्यकतानुसार रखा जाएगा और CA के माध्यम से प्रबंधित किया जा सकता है।
10. 90 दिन भुगतान नियमः
यदि कोई सदस्य लगातार 90 (नब्बे) दिनों तक अपनी मासिक सहयोग राशि जमा नहीं करता है, तो उसकी सदस्यता स्वतः समाप्त मानी जाएगी। ऐसे सदस्य को किसी भी प्रकार की सहायता, लाभ या अधिकार प्राप्त नहीं होगा। सदस्यता समाप्त होने के बाद, उसके द्वारा जमा की गई राशि पर कोई दावा या वापसी देय नहीं होगी।
11. सदस्यता समाप्तिः
समिति को अधिकार होगा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले सदस्य की सदस्यता समाप्त कर दे।
12. स्वैच्छिक त्यागः
यदि कोई सदस्य स्वयं सदस्यता छोड़ता है, तो उसे जमा सहयोग राशि पर कोई दावा नहीं होगा।
13. विवाद निवारणः
किसी भी विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा ।
14. रिकॉर्ड एवं दस्तावेजः
सभी सदस्य सही जानकारी एवं दस्तावेज देना सुनिश्चित करेंगे, गलत जानकारी मिलने पर सदस्यता रद्द की जा सकती है। 15. समिति समाप्ति नियमः यदि किसी कारणवश समिति बंद की जाती है, तो उस समय उपलब्ध पूरी निधि सभी सक्रिय सदस्यों में बराबर-बराबर बांटकर समिति समाप्त कर दी जाएगी।
घोषणा (Declaration)

  • 1. मैं उपरोक्त सभी नियमों को पढ़कर एवं समझकर सहमति देता / देती हूँ।
  • 2. सदस्य के हस्ताक्षर :.
  • 3. तिथि :